सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। NDA की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा होगी
CHANDIGARH, 14 APRIL (ANewsoffice): सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल यानी 15 अप्रैल को लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने X पर लिखा, ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

