पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने पौधे लगाकर मनाया बैसाखी पर्व और खालसा सृजना दिवस

हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करती है बुटेरला की टीम

CHANDIGARH, 14 APRIL (ANewsoffice): बैसाखी पर्व और खालसा सृजना दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर-30 के पार्षद एवं चंडीगढ़ नगर निगम में विपक्ष के नेता हरदीप सिंह बुटेरला ने आज हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सेक्टर 41-बी स्थित गुरुद्वारा साहिब गुरमत प्रचार सभा के सामने पार्किंग स्थल में पौधे लगाए। इस मौके पर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि त्योहार चाहे कोई भी हो, वह हमेशा मौसम के अनुसार अपने वार्ड में हरियाली बढ़ाने का प्रयास करते हैं। पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी टीम इन पौधों की देखभाल भी करती है। उन्होंने कहा कि आज भी बैसाखी के शुभ दिन पर पौधे लगाते हुए उन्हें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने में योगदान देकर खुशी महसूस हो रही है और वह भविष्य में भी इसी तरह अपने वार्ड के लोगों और पर्यावरण की सेवा करने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!