सेक्टर 34-सी के आवासीय क्षेत्र में मानसून के दौरान अब नहीं होगी जल भराव की समस्या

पार्षद प्रेमलता ने नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया, कहा-सेक्टरवासियों की सुविधा मेरी पहली प्राथमिकता, लोगों ने प्रेमलता का जताया आभार

CHANDIGARH, 18 APRIL (ANewsoffice): सेक्टर 34-सी के आवासीय क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाली जल-भराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए आज नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य की शुरुआत क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमलता द्वारा की गई, ताकि आगामी मानसून के दौरान स्थानीय निवासियों को जल भराव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सके।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और गणमान्य निवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्षद प्रेमलता ने कहा कि सेक्टरवासियों की सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है और इस पाइपलाइन के डलने से क्षेत्र की पुरानी और बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन राजबीर, जेई परवीन अत्री, वीएस कलसी, रमणीक सिंह, सुखनीक सिंह, बलबीर सिंह, कमल, नीतू, मयंक और सेक्टर के अन्य प्रमुख निवासी मौजूद थे। उपस्थित सभी नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!