मनीमाजरा में श्री खाटूश्याम जी की मूर्ति स्थापना से पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई

शिव ठाकुरद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम

MANIMAJRA, 22 APRIL (ANewsoffice): शिव ठाकुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में श्री खाटूश्याम जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आज क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे तथा भगवान श्री खाटूश्याम जी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शिव ठाकुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने बताया कि यह शोभायात्रा 24 अप्रैल को होने वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

error: Content can\\\'t be selected!!