पुरुषोत्तम सिंह बने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन 35-C के प्रधान, मोहिंदर खुराना चेयरमैन

सामान्य हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई कार्यकारिणी ने मार्केट के विकास, सुधार और व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासों एवं योगदान पर पार्षद प्रेमलता का धन्यवाद व्यक्त किया

CHANDIGARH, 25 APRIL (ANewsoffice): मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 35-C की आज हुई सामान्य हाउस मीटिंग में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें प्रधान पुरुषोत्तम सिंह (एलजी) को, संरक्षक मोहिंदर सिंह बरेटा (सावन ज्वैलर्स) को, चेयरमैन मोहिंदर सिंह खुराना (सुंदर ज्वैलर्स) को, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राकेश जैन, वाइस प्रेसिडेंट दीपक गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी गौरव गोयल, मुख्य सलाहकार राजेश कुमार, सलाहकार चरणजीत सिंह सेठी, संयुक्त सचिव विनय सचदेवा और कोषाध्यक्ष निषाद आहूजा को चुना गया।

इस चुनाव के उपरांत आयोजित विशेष सत्र में एरिया पार्षद श्रीमती प्रेमलता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मार्केट के विकास, सुधार और व्यापारियों के हितों के लिए पार्षद प्रेमलता के निरंतर प्रयासों एवं योगदान के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया। मीटिंग में जीएसटी, प्रॉपर्टी टैक्स, नगर निगम तथा प्रशासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी ने इन मुद्दों पर सक्रिय रूप से आगे बढ़ने और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया। इसके अलावा मार्केट को और अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

error: Content can\\\'t be selected!!