पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कृष्णा मार्केट में दो शेड बनाने का काम शुरू कराया

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने बुटेरला का धन्यवाद व्यक्त किया और सिरोपा भेंट करके किया सम्मानित

CHANDIGARH, 10 JUNE (ANewsoffice): आखिरकार लगभग 10 साल के लंबे इंतजार और पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला की कोशिशों के बाद आज सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में दो शेड बनाने का काम शुरू हो गया। मार्केट में इन दो नए शेड को बनाने का काम वार्ड नंबर-30 के नगर निगम पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने शुरू करवाया। काम शुरू करने के पहले अरदास की गई और नंबरदार परविंदर सिंह हीरा ने नारियल फोड़ने की रस्म निभाई, जिसके बाद खुशी में लड्डू बांटे गए।

इस मौके पर पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि उन्होंने सांसद मनीष तिवारी के सामने इस मार्केट में शेड बनाने की मांग रखी थी, जिसके बाद सांसद निधि से इन दो शेड के निर्माण के लिए ग्रांट मंजूर हुई और आज काम शुरू हो गया। बुटेरला ने कहा कि जल्द ही इन दो शेडों का काम पूरा होने पर मार्केट के दुकानदारों को बारिश और धूप से बचने के लिए तिरपाल वगैरह लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मार्केट की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर कृष्णा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश काका, चेयरमैन सिकंदर सचदेवा, जनरल सेक्रेटरी ईश्वर चंद और कैशियर सुशील राणा ने पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला का खास तौर पर धन्यवाद व्यक्त किया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सिकंदर सचदेवा, शमशाद, अमन सैनी, दीन दयाल, नरेश, बलराम सिंह, अशोक कुमार, परमजीत सिंह, एसडीओ साहिल ठाकुर, जेई संजीव कुमार आदि भी मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!