एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप शर्मा ने किया कंपनियों का सम्मान, जॉब फेयर में 117 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू
CHANDIGARH, 10 JUNE (ANewsoffice): जन शिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में आज एक रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें डिप्लास्ट प्लास्टिक्स लिमिटेड, ट्रेंड ट्रेसेस सैलून, पैराडाइज सैलून, सोलरटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, न्यूरेका टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियां शामिल रहीं। इस रोजगार मेले में कुल 117 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला। इस मौके पर एडल्ट एजुकेशन एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप शर्मा ने सभी भाग लेने वाली कंपनियों का सम्मान किया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। रोजगार मेले में 26 स्टूडेंट्स का चयन किया गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अरविंद सिंघी ने भी कैंपस में आने के लिए कंपनियों को धन्यवाद दिया। जॉब फेयर ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की हेड श्रीमती कविता ठाकुर की लीडरशिप में यह आयोजन किया गया था, जिसने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

