भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था चंडीगढ़ ने पुष्पक सोसायटी, सेक्टर-49 में किया पौधारोपण

CHANDIGARH, 9 JULY (ANewsoffice): भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था चंडीगढ़ ने अपने पौधारोपण अभियान के तहत आज पुष्पक सोसायटी सेक्टर-49 में पौधारोपण किया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं सामाजिक समरसता, पंजाब प्रांत के अधिकारी विजय जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजय जिंदल ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप सरीन के नेतृत्व में संस्था समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जतिंदर कुंद्रा, बसंत कुमार, पीके मित्तल, मनोज भारद्वाज, प्रदीप, सुभाष चंद्र, पायलट सिंह, अनिल शर्मा, उषा, मानसी आदि उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!