अरुण सूद के नेतृत्व में प्रशासक से मिले नवनिर्वाचित मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शहर के लोगों की समस्याएं भी प्रशासक बदनौर के समक्ष रखीं

CHANDIGARH: नगर निगम में महापौर, वरिष्ठ महापौर और उप महापौर के चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों की जीत के उपरान्त आज चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर, महापौर रविकांत शर्मा, वरिष्ठ उप महापौर महेश इंद्र सिंह सिद्धू और उप महापौर फर्मीला देवी ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर प्रशासक बदनौर ने इस जीत के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूद और बाकी सभी को बधाई दी। साथ ही आशा व्यक्त की कि इनके नेतृत्व में नगर निगम में विकास के कार्यों में और अधिक तीव्रता आएगी।

हाउसिंग बोर्ड मकानों के निवासियों और ग्रामीणों की पैरवी की
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने हाउसिंग बोर्ड के मकानों के निवासियों और गांव के निवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी प्रशासक से विस्तृत रूप से बात की।  उन्होंने प्रशासक बदनौर को बताया कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों को आए दिन कई समस्याओं से झूझना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं को समझते हुए उनकी जायज मांगों को हल करवा कर उन्हें राहत प्रदान की जाए और हाउसिंग बोर्ड द्वारा दिए जा रहे नोटिस से उन्हें जो परेशानी हो रही है. उसको हल किया जाए।

प्रशासक बदनौर ने दिया समस्याओं के शीघ्र हल का आश्वासन
गांवों की विभिन्न समस्याओं पर भी अरुण सूद ने प्रशासक को अवगत करवाया कि गांवों में विकास के कार्यों को गति देने के लिए विशेष फंड जारी करवाया जाए और गांववासी पानी के बिल अधिक आने से भी खासा परेशान हैं। अत: उनको इन बिल पर राहत प्रदान की जाए। शिष्टमंडल की बातों को सुनने के उपरान्त प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही प्रशासन और नगर निगम तथा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीयों से इन समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे। जल्द ही इन समस्याओं का हल भी करवाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!