CHANDIGARH, 2 MARCH: विश्व हिंदू परिषद पंजाब का अभ्यास वर्ग एवं प्रांत बैठक चंडीगढ़ सेवाधाम सेक्टर-29 में आयोजित की गई। इसमें पंजाब के 30 जिलों से 110 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विश्व हिंदू परिषद के चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभ्यास वर्ग एवं प्रांत बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के महासचिव बजरंग लाल वागरा तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खेड़ेकर ने कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। साथ ही आगामी 6 महीने की योजना बनाई गई।

