चंडीगढ़ में महात्मा गांधी के संदेश को लेकर साइकिल रैली निकाली

CHANDIGARH: गांधी शहीदी दिवस के अवसर पर गांधी स्मारक निधि,  पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं प्रेम के संदेश को लेकर एक साइकिल रैली सुबह 07:30 बजे निकाली गई। इस रैली का मार्गदर्शन डॉ. सुनयना बंसल अध्यक्ष साइकिल गिरी ग्रुप तथा डॉ. रमन शर्मा योग गुरु सचिव योग इंडिया फाउंडेशन ने किया। रैली में लगभग 70 लोग शामिल हुए थे सभी के हाथों में गांधी विचार, पर्यावरण, प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी स्लोगन थे। रैली गांधी स्मारक भवन से शुरू होकर रॉक गार्डन सुखना लेक मध्य मार्ग से मटका चौक होते हुए लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय करके वापस गांधी स्मारक भवन पहुंची। यहाँ पर एक सभा हुई।

देवराज त्यागी, निदेशक, गांधी स्मारक भवन ने बताया कि आजकल  गांधीजी पर लोग बिना सोचे विचारे कीचड़ उछाल रहे हैं जबकि गांधी जी एक धर्मनिष्ठा व्यक्ति थे उन्होंने कहा था कि धर्म का अर्थ संप्रदायवाद नहीं है, धर्म के प्रयोग से हम निरंतर शुद्ध और पवित्र होते हैं वर्तमान में गांधी विचार ओर भी जरूरी हो गया है इसलिए हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिए।

डॉ. एम.पी.डोगरा ने साइकिल रैली के बारे में बताते हुए कहा कि हमें प्रकृति के साथ एक रूप होकर चलना चाहिए। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। डॉ. सुनयना बंसल एवं डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारे स्वस्थ एवं पर्यावरण की रक्षा होती है इनका साइकिल गिरी ग्रुप चंडीगढ़ लोगों को साइकिल चलाने की प्रेरणा देते तथा छोटे-मोटे कार्यों को करने के लिए साइकिल का प्रयोग अधिक से अधिक हो, ऐसा सन्देश देते हैं।।

रैली में खादी आश्रम के कार्यकर्ता सतीश कुमार, गुगली, अमर सिंह, योग गुरु नरेश शर्मा, शोभा शर्मा,कवियत्री संतोष गर्ग एवं समस्त गांधी स्मारक भवन के कार्यकर्ता धर्मपाल छौक्कर, आनंद राव, पापिया चक्रवर्ती, गुरप्रीत, अमित कुमार, विक्की, महेंद्र सिंह इत्यादि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

गांधी स्मारक भवन के निदेशक देवराज त्यागी ने बताया कि कल 30 जनवरी को महात्मा गांधी एवं अन्य  शहीदों की याद में मौन, चरखा कताई, स्वच्छता अभियान, भजन रामधुन के अतिरिक्त श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य अतिथि श्री सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर जनरल, श्री संजय कुमार उप महाप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, चंडीगढ़, श्री संजय सिंह, अध्यक्ष,  गांधी स्मारक निधि, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भाग लेंगे इसके अलावा गांधी जी का प्रिय-भजन राम-धुन का भी प्रोग्राम रहेगा।  

error: Content can\\\'t be selected!!