CHANDIGARH, 3 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पब्लिक सेक्टर के बैंको के महा प्रबंधकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर उनकी बैठक आयोजित करवाई। उनके साथ पीएनबी के महाप्रबंधक डॉ. राजेश कुमार और संयोजक (एसएलबीसी) भी मौजूद रहे।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बताया गया कि पीएसयू बैंक राज्य में जन-कल्याण के लिए किस प्रकार कार्य कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें बताया कि कुछ सरकारी विभाग अग्रिम, जमा और वेतन बैंक खातों के मामलों में निजी बैंकों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि वे कल्याणकारी नीतियों के बेहतर समन्वय और उन्हें तेजी से लागू करने के लिए बैंकों के महा प्रबंधक और विभिन्न विभागीय प्रमुखों के साथ तुरंत बैठक करें, ताकि कतार के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने निम्न आय वर्ग के परिवारों के आर्थिक उत्थान पर भी चर्चा की।
बैठक में शामिल होने वाले अन्य बैंक अधिकारियों में शीशराम तुंदवाल GM सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, अभय कुमार GM केनरा बैंक, चमन लाल GM पंजाब एंड सिंध बैंक, विमल नेगी GM बैंक ऑफ़ बड़ौदा, अरुण कुमार GM यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, अनिल वर्मा GM बैंक ऑफ़ इंडिया, विजय सारंगी GM इंडियन बैंक, सुजीत कुमार GM एसबीआई, सत्यम कुमार मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इंडियन ओवरसीज बैंक, घनश्याम परमार ZM यूको बैंक, मुकेश उपाध्याय ZM बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, जोगिंदर सिंह DGM (एसएलबीसी) हरियाणा और गौरव गोयल शामिल रहे।

