श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चंडीगढ़ में 15 जनवरी को निकाली जाएगी विशाल कलश यात्रा

सेक्टर-34 के एग्जिबिशन ग्राउंड में कन्हैया मित्तल का भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी होगा

CHANDIGARH, 3 JANUARY: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिस तरह से सारे देश में खुशी का माहौल है, उसी तरह चंडीगढ़ में भी बहुत उमंग का माहौल है। रामभक्तों में अंदर मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्सुकता है। इस दिन को दीवाली के रूप में ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए आज कार्यक्रम की रूपरेखा को तय की गई। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी के नेतृत्व में एक बैठक हुई, जिसमे स्वयंसेवी विशिष्ट मंडल का गठन हुआ।

सेक्टर-45 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में हुई इस बैठक में कई धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया और तय किया कि 15 जनवरी को चंडीगढ़ में एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कलश यात्रा सेक्टर-23 के सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर सेक्टर-22, सेक्टर-21 से होते हुए सेक्टर-34 के एग्जिबिशन ग्राउंड में संपूर्ण होगी।  वहां पर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा।

इस बैठक में शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से श्रीराम सेवा कृपा ट्रस्ट, हिंदू पर्व महासभा, देवालय पूजक परिषद, ओम महादेव कावड़ सेवा दल, बालाजी प्रचार मंडल, भारत विकास परिषद, गौरीशंकर सेवा दल, केंद्रीय रामलीला कमेटी व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों अरुणेश अग्रवाल, हनी गुलाटी, सुनील अरोड़ा, मामचंद राणा, भूपेंद्र शर्मा, एस.सी. गुप्ता, रमेश निक्कू, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, मनीष भसीन, गौरव गोयल, सुनीता भट्ट, महापौर अनूप गुप्ता, पार्षद राजेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद नरेश पांचाल, ओमप्रकाश शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!