आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह भी रहे मौजूद, कैंप में 160 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
CHANDIGARH, 18 MAY: आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ के महिला विंग और वॉलंटियर्स के सहयोग से आज रायपुर खुर्द गांव में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। रायपुर खुर्द गांव के बुज़ुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया।
कैंप में जनरल चेकअप, मैमोग्राफी टेस्ट, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान करीब 160 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें से 60 लोगों के मैमोग्राफी टेस्ट किए गए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्षद प्रेमलता, कार्यकारी अध्यक्ष सुखराज कौर संधू, AAP के प्रदेश महासचिव सनी औलख, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरदीप सिंह, दमनप्रीत बादल एवं ललित मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गांववासियों ने इस जनसेवा अभियान की सराहना की तथा आम आदमी पार्टी के सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के लोकहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।
इस कैंप में प्रदेश महासचिव शोभा रावत, प्रदेश सह सचिव सुदेश खुरचा, प्रदेश सह सचिव ममता कैंथ, जसवंत कौर, वार्ड नं . 8 के सह अध्यक्ष सोहन सिंह, सह सचिव रूलदा सिंह, जरनैल सिंह, गांव के नेता गिरवर चौहान, हरबंस सिंह, रोहित, सुषमा, बबली देवी, सरबजीत कौर, मुनिषा, सुमन, रेखा, मीना, बलजिंदर कौर, सोनिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

