AAP पार्षद प्रेमलता व RWA-43 ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले चंडीगढ़ के रविंदर सिंह को किया सम्मानित

CHANDIGARH, 5 NOVEMBER: भारतीय ओलिम्पिक संघ ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया, जिसमें 58 खेल हुए तथा 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 10,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया आए। इसमें चंडीगढ़ के एएसआई सरदार मंजीत सिंह के पुत्र रविंदर सिंह ने भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता, चंडीगढ़ और देश का नाम रोशन किया है।

इस उपलक्ष्य में चंडीगढ़ के वार्ड नंबर-23 से आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद प्रेमलता की तरफ से आज सैक्टर-43 की रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ मिलकर सैक्टर-43 के कम्युनिटी सेंटर में रविन्दर सिंह को उनकी सफलता के लिए सन्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद प्रेमलता ने खिलाड़ी को माला पहनाकर सम्मानित किया व केक भी कटवाया। साथ ही रविंदर सिंह की शानदार उपलब्धि पर उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य़ की कामना की। प्रेमलता ने उम्मीद जताई कि रविंदर सिंह इसी तरह अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

रविंदर सिंह को सम्मानित करते हुए AAP पार्षद प्रेमलता व RWA सैक्टर-43 के पदाधिकारी।

इस अवसर पर RWA के प्रधान राजेश राय, विक्रम चोपड़ा, उषा राना, पीके पुरी, जगमोहन सूरी, जगदीश सेठी, सुरिन्दर सिंह, प्रदीप, सन्नी, कविता, कमलजीत कौर, नीतू तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!