चंडीगढ़ के AAP पार्षदों ने विशेष बच्चों के साथ केक काटकर मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन

आज के राजनीतिक हालात में देश को सिर्फ केजरीवाल जैसे नेता से ही उम्मीद: प्रेमलता

CHANDIGARH, 16 AUGUST: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन आज यहां आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ के पार्षदों दमनप्रीत सिंह, प्रेमलता, अंजू कत्याल और कुलदीप ढलौर ने विशेष बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की हर वर्ग को शिक्षित करने की नीति को आगे बढ़ाते हुए पार्षदों दमनप्रीत सिंह, प्रेमलता, अंजू कत्याल और कुलदीप ढलौर ने बच्चों को पुस्तकें, रंग और फल वितरित किए। इस मौके पर पार्षद प्रेमलता ने अरविंद केजरीवाल की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के दल दल में उलझी भारतीय राजनीति में आज अरविंद केजरीवाल जैसे नेता से ही पूरा देश उम्मीद लगाए बैठा है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने देश में जिस तरह की साफ-सुथरी और ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है, उसे पूरे देश का मिल रहा भारी समर्थन बताता है कि भविष्य में एक मात्र आम आदमी पार्टी ही लोगों की पहली पसंद बनेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!