AAP ने चंडीगढ़ इकाई का संगठन किया भंग, नए ढांचे की घोषणा तक प्रदीप छाबड़ा, प्रेम गर्ग और चंद्रमुखी शर्मा अपने पद पर बने रहेंगे: जरनैल सिंह

CHANDIGARH: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी चंडीगढ़ नगर निगम (MC) चुनावों से पहले चंडीगढ़ में अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी सभी इकाइयों व समितियों के संगठनात्मक ढांचे को भंग कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में AAP चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

जरनैल सिंह ने कहा कि आप चंडीगढ़ इकाई के नए ढांचे की घोषणा होने तक प्रदीप छाबड़ा (सह प्रभारी), प्रेम गर्ग (कन्वीनर) और चंद्रमुखी शर्मा (अध्यक्ष चुनाव प्रचार समिति) पहले की तरह अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांगठनिक ढांचे को बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक मजबूत और कारगर बनाने की दृष्टि से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही नई संरचना की घोषणा भी की जाएगी।

विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि सक्षम और मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारियों को बढ़ाया जाएगा और उनकी जिम्मेदारियों को भी आपस में बांटा जाएगा ताकि आम आदमी पार्टी एक मजबूत और संगठित टीम के रूप में उभर सके।

error: Content can\\\'t be selected!!