आचार्यकुल व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था करेगी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की याद में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन

CHANDIGARH, 17 MARCH: आचार्यकुल चण्डीगढ़ एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की तरफ से 23 मार्च दिन बुधवार को भगत सिंह, राजगरू, सुखदेव की याद में शहीदी दिवस का आयोजन होगा। ये प्रोग्राम सैक्टर 10 स्थित आटर्स कॉलेज के हॉल में किया जाएगा। इसमें शहीदों को देश भक्ति के गीतों से श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. एमएम जुनेजा भगत सिंह के बारे में उनकी जीवनी से अवगत करवायेंगें।

इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता होंगे, जबकि महापौर सरबजीत कौर अति विशिष्ट अतिथि और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड  महाप्रबन्धक वीवी नटराजन और रोटरी चण्डीगढ़ के अध्यक्ष सीए प्रतिश गोयल विशिष्ट अतिथि होंगे। इसी प्रोग्राम में लेखिका प्रज्ञा शारदा की पुस्तक आओ भारत जोड़ें का विमोचन होगा। इसमें देशभक्ति की कविताएँ लिखी हैं। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों एवं अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। ये जानकारी आचार्यकुल चण्डीगढ़ की ऑफिस सचिव रूबी ने दी।

error: Content can\\\'t be selected!!