गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में जुटी संस्था आचार्यकुल चंडीगढ़ ने लक्ष्मी को दी वित्तीय सहायता

CHANDIGARH, 30 DECEMBER: संत विनोबा भावे के आदर्शो पर चल रही संस्था आचार्यकुल चंडीगढ़ गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता के लिए हर वक्त प्रयासरत है। कोविड के समय भी राशन या फिर सर्दी के समय कम्बल, चादरें, शादी में मदद करना, निर्धन बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद आदि में आर्थिक मदद करने के लिए यह संस्था हमेशा आगे रहती है।

आचार्यकुल चंडीगढ़ के अध्यक्ष केके शारदा ने बताया कि कुछेक गरीब परिवारों के बच्चों को संस्था ने अपनाकर उन्हें कापी, किताबें बैग और उनकी फीस आदि देने का भी निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूल सैक्टर- 20 की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली अंकिता और सैक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बीपीएड दूसरे साल की छात्रा लक्ष्मी को आर्थिक मदद दी जा रही है। इन्हें आचार्यकुल ने महाराष्ट्र और राजस्थान में योगा के लिए भी भेजा। आज आचार्यकुल चंडीगढ़ ने लक्ष्मी को आर्थिक सहायता के लिए चेक सौंपा। इस मौके पर आचार्यकुल चंडीगढ़ के अध्यक्ष केके शारदा के साथ संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम विज, सचिव तेजिंदर सिंह, सलाहकार विनोद शर्मा, सह सचिव डॉ. प्रज्ञा शारदा आदि मौजूद थे।

error: Content can\\\'t be selected!!