विनोबा भावे की जयंती बड़े स्तर पर मनाएगा आचार्यकुल, केके शारदा पुनः सर्वसम्मति से चुने गए संस्था के चेयरमैन

CHANDIGARH, 29 MAY: आचार्यकुल की वार्षिक बैठक आज चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में संस्था का पुनर्गठन करते हए केके शारदा को सर्वसम्मति से पुनः संस्था का चेयरमैन चुना गया।

इसके अलावा मीना शर्मा को वाइस चेयरमैन, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम विज और नलिन आचार्य को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया। तेजिंदर सिंह को सचिव, प्रज्ञा शारदा सयुंक्त सचिव और वीरेंदर शर्मा को खजांची चुना गया। संस्था में एमएम जुनेजा, रमेश बल, कांशीराम, जेडी चीमा, राकेश शर्मा, अवतार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। गुरपाल सिंह को इंचार्ज पंजाब यूनिट व औंकार चंद को-इंचार्ज पंजाब बनाया गया।

बैठक में संस्था ने आगामी सितंबर माह में बड़े स्तर पर आचार्य विनोबा भावे की जयंती मनाने का निर्णय किया गया। मीटिंग में आचार्यकुल द्वारा गरीब बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। मीटिंग में गत दिन अखबार के हॉकर और गत दिन सफाई कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया व संस्था की और से परिवार को मदद का फैसला भी किया गया। मीटिंग में पिछले दिनों संस्था के कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा स्पीकर द्वारा दी गई संस्था की 2.51 लाख की ग्रांट पर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।

error: Content can\\\'t be selected!!