एडवोकेट मेनका गुप्ता बनीं चंडीगढ़ कांग्रेस के लीगल, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग की वाइस चेयरमैन

CHANDIGARH, 1 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने एडवोकेट मेनका गुप्ता को चंडीगढ़ कांग्रेस के लीगल, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा औपचारिक अनुमोदन की प्रत्याशा में की गई है, जो जल्द ही अपेक्षित है। मेनका गुप्ता पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चण्डीगढ़ में एक नामंकित अधिवक्ता के तौर पर कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेती रही हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!