चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद वार्ड-4 में व्यक्तिगत जनसम्पर्क में जुटीं कांग्रेस उम्मीदवार जन्नत जहां

जन्नत उर्फ नैना चौधरी ने घर-घर जाकर मांगे वोट और कहा-सभी वोटर मताधिकार का प्रयोग जरूर करें

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का शोर बंद होने के बाद आज वार्ड-4 में कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत जहां ने घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगे। साथ ही जन्नत उर्फ नैना चौधरी ने मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। वहीं वार्ड-4 से कांग्रेस प्रत्याशी जन्नत के परिवारिक सदस्यों ने भी वार्ड के लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए वोट मांगा। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी जन्नत जहां के लिए वोट मांगे और इस चुनाव में उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

नगर निगम चुनाव प्रचार थमने के बाद जन्नत जहां और उनके कार्यकर्ताओं ने सुबह की शुरूआत चाय और बिस्किट से की। इसके बाद अकेले ही घर- घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगे। दूसरी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी वोटों के लिए निजी तौर पर लोगों से संपर्क किया। दोपहर को जन्नत जहां अपने कार्यकर्ताओं ने लंच के कुछ देर बाद फिर से लोगों से संपर्क करने लिए घरों को निकल गईं। इस दौरान जन्नत जहां ने कहा कि इस वार्ड के लोगों में इस बात को लेकर बेहद चिंता है कि कई सालों से यहां कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। फिलहाल यह वार्ड नर्क में तब्दील हो गया है।

आज निजी तौर पर जनसंपर्क के दौरान जन्नत जहां ने लोगों से कहा हमें भारी मतों से विजयी बनाएं। ताकि चुनाव जीतने के साथ ही रूके हुए सभी विकास कार्यों की शुरूआत तुरंत कर दी जाए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्षद बनने पर बच्चों के खेलने के लिए पार्कों को विकसित कराया जाएगा। सभी पार्कों में झूले और ओपन जिम लगवाए जाएंगे। पानी सप्लाई की व्यवस्था को पुख्ता कराएंगे। जर्जर हाल सडकों को ठीक कराया जाएगा। सीवर लाइनों की मरम्मत का काम समय सीमा के तहत हो जाएगा। स्टीट लाइटों को पुख्ता कराने के काम को साथ के साथ कराएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!