चंडीगढ़ में निगम चुनाव के बीच संगठन को भी लगातार मजबूत कर रही AAP, तीन और प्रकोष्ठों का किया गठन, जानिए कौन-कौन बने पदाधिकारी

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी आम आदमी पार्टी ( AAP) यहां अपने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है। पार्टी हाईकमान ने आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के तीन और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी। इनमें आरटीआई, एनजीओ और लीगल प्रकोष्ठ शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि आरटीआई सैल में गगनदीप सिंह अहलूवालिया को अध्यक्ष और सुरिंदर मोहन भनोट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एनजीओ सैल में रोजलीन कौर को अध्यक्ष तथा मोनिका सचदेवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी के लीगल सैल में एडवोकेट मनविंदर सिंह सिद्धू को अध्यक्ष, एडवोकेट विनोद कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, एडवोकेट संजय मलिक को सैक्रेटरी, एडवोकेट सुनील मल्हान को ज्लाइंट सैक्रेटरी, एडवोकेट पुलकित जैन, एडवोकेट योगेश कुमार, एडवोकेट साहिल मेहंदीरत्ता, एडवोकेट मांगेराम और एडवोकेट शीशपाल राजपूत को एग्जिक्यूटिव मैंबर नियुक्त किया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!