अरुण सूद के घर पहुंचे अमित शाह, उनकी माताजी के निधन पर किया शोक व्यक्त

CHANDIGARH, 30 JULY: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने चंडीगढ़ दौरे के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने अरुण सूद के घर पहुंचे व अरुण सूद की माता जी श्रीमती रमन सूद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया।

ज्ञात रहे कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की माता जी श्रीमती रमन सूद का कैंसर की बीमारी के चलते 76 वर्ष की आयु में गत दिनों निधन हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए रस्म पगड़ी 5 अगस्त 2022 को दोपहर 2.00 से 3.00 बजे तक इस्कोन मंदिर सेक्टर 36 में चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर अरुण सूद के परिवार के सदस्यों के अलावा भाजपा संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु , चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति सतनाम सिधू तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!