अनिंदिता मित्रा ने चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर का पदभार संभाला, सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति ने दी बधाई

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम की नई कमिश्नर अनिंदिता मित्रा ने आज यहां कार्यभार संभाल लिया। 2002 बैच की पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी अनिंदिता मित्रा चंडीगढ़ नगर निगम की पहली महिला कमिश्नर हैं। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सफाई कर्मचारी यूनियन एमसी चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा के नेतृत्व में निगम कमिश्नर अनिंदिता मित्रा से मुलाकात की तथा उन्हें बुके देकर बधाई दी। साथ ही नवनियुक्त कमिश्नर से उम्मीद की कि वह शहर में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता देंगी और शहर की सफाई के मामले में कर्मचारियों के हित में निर्णय लेंगी।

प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार बाबा के अलावा सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के महासचिव ओमपाल सिंह चावर. राजू घावरी, जय भगवान, रामबीर सौदाई. सुभाष पुहाल आदि शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!