हिमाचल के मतदाता कर्मचारियों के लिए 12 नवंबर को हरियाणा में छुट्टी की घोषणा

CHANDIGARH,11 NOVEMBER: हरियाणा के श्रम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के वाणिज्यक प्रतिष्ठानों, सभी दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों इत्यादि में कार्यरत कर्मचारियों को छुट्टी देने का फैसला किया है, जिनका नाम हिमाचल प्रदेश की विधानसभा मतदाता सूचियों में दर्ज है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।  
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस संबंध में श्रम विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। उ

न्होंने बताया कि इन कर्मचारियों का वेतन सहित सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

error: Content can\\\'t be selected!!