नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन आमंत्रित

CHANDIGARH 25, JULY: भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन केवल ऑनलाइन www.awards.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर, 2022 तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों पर वर्ष 2022 के लिए नारी शक्ति पुरस्कार के लिए विचार किया जाएगा , इसके बाद ये पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  8 मार्च, 2023 को प्रदान किए जाएंगे।  उन्होंने आगे बताया कि इस पुरस्कार के लिए पात्रता मानदंड और अन्य विवरण के लिए दिशानिर्देश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट https://wcd.nic.in/acts/guidelines-nari-shakti-puraskar-2022-onwards पर और आवेदन पत्र/नामांकन पोर्टल www.awards.gov.in पर उपलब्ध हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!