आम्र्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन ने मनाया तीज समारोह, सत्यपाल जैन रहे मुख्य अतिथि

CHANDIGARH: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सत्यपाल जैन ने कहा कि भारत एक ऐसा विषाल देश है जिसके त्यौहार देश की उन्नति, प्रगति, उस समय का वातावरण तथा विज्ञान के नियमों से जुडे़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीज देश की खुशहाली, हरियाली और चारों तरफ सुंदर वातावरण के समय मनाया जाने वाला त्यौहार है तथा इसे समाज के सभी वर्ग मनाते हैं।

जैन आज दोपहर आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीज समारोह में मुख्य अतिथि के नाते सम्बोधित कर रहे थे। जैन ने कहा कि वकील और जज न्याय प्रणाली के अटूट अंग है तथा दोनों मिलकर समाज में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते हैं।

जैन ने इस अवसर पर एक ‘त्रिवेणी’का बड़ा वृक्ष भी लगाया, जिसमें पीपल, नीम और बरगद के पेड़ शामिल थे। इस अवसर पर न्यायमूर्ति ताहीर अहमद, न्यायमूर्ति एचसीएस बिष्ट, एडवोकेट धीरज के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवाल अहलावत सहित भारी संख्या में वकील भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!