चंडीगढ़ में अरुण सूद व सभी भाजपा जिलाध्यक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

CHANDIGARH, 5 OCTOBER: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व सभी जिला अध्यक्षों ने आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की व उन्हें दशहरे की शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि आज हिमाचल के बिलासपुर जाते हुए तथा वापस दिल्ली लौटते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ समय के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद व सांसद किरण खेर ने मोदी का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत किया और उन्हें दशहरे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों तथा सभी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिद्धू, जतिंदर मल्होत्रा, डॉ. नरेश पंचाल, राजेंद्र शर्मा, रविंद्र पठानिया व मनीष भसीन भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!