अरुण सूद और रविंद्र पठानिया ने भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष समीर गोसाईं को किया सम्मानित

युवाओं का राजनीति में सक्रिय भूमिका के लिए आगे आना देश की राजनीति के लिए शुभ संकेत: अरुण सूद

CHANDIGARH, 14 FEBRUARY: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद व डॉ. भीमराव अंबेडकर जिले के अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने वार्ड नंबर 27 के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष समीर गोसाईं को आज पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा, व्यापार

प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजीव ग्रोवर, जिला महामंत्री मीनाक्षी ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष आजाद कुमार पंकज, सोशल मीडिया जिला संयोजक नितेश रत्न, एचआईजी अप्पर 38 वेस्ट के अध्यक्ष जेएस सोढ़ी, वरिंदर शर्मा, एसके सोनी, रवि वालिया, आकाश गौतम, रिंकू सचदेवा आदि ने फूलों के हार डालकर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गोसाई का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन दिनोदिन सुदृढ़ होता जा रहा है। आज युवा वर्ग, जो किसी दौर में राजनीति से परहेज रखता था, पुनः राजनीति के क्षेत्र की ओर अग्रसर हो रहा है। देश में ये वातावरण वर्तमान में भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के कारण हो रहा है। युवाओं का अब देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका के लिए आगे आना देश की राजनीति के लिए एक शुभ संकेत है |

इस मौके पर जिला अध्यक्ष पठानिया ने मंडल अध्यक्ष गोसाईं को बधाई देते हुए कहा कि जिले की समस्त टीम और मंडल के सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलेंगे और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे सदैव उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति से मंडल और अधिक सुदृढ़ होगा, ऐसी उनको आशा है।

error: Content can\\\'t be selected!!