अरुण सूद ने रोशन लाल बडौनी को चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में किया शामिल

CHANDIGARH, 20 JANUARY: भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने रोशनलाल बड़ौनी को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है।

रोशन लाल बडौनी इससे पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे हैं तथा गत दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस में रहते हुए वह जिला महासचिव, प्रदेश सचिव संगठन तथा सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी पदों पर रहे। इसके अलावा उत्तराखंड की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने उनको शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की है कि रोशन लाल बड़ौनी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!