बनवारी लाल पुरोहित होंगे पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक

CHANDIGARH: बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के नए प्रशासक होंगे। अभी वह तमिलनाडु के राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह 2017 में मेघालय के भी राज्यपाल रहे। उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल 22 अगस्त को पूरा हो चुका है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को फिलहाल पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

error: Content can\\\'t be selected!!