भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री का चेहरा, केजरीवाल ने की घोषणा

CHANDIGARH: आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी। पार्टी ने सांसद एवं पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान को इस बार मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। यह घोषणा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी-अभी मोहाली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की।

सीएम चेहरा घोषित होने के बाद भगवंत मान केजरीवाल के गले लग गए तथा उनकी आंखें नम हो गईं।

AAP ने पिछले हफ्ते एक टोल फ्री नंबर जारी कर सीएम चेहरे के लिए पंजाब के लोगों से सलाह मांगी थी। केजरीवाल ने बताया कि इस दौरान 21 लाख 59 हजार 4 सौ 37 लोगों ने राय दी। इनमें 93.3 लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया। दूसरे नंबर पर नवजोत सिद्धू का नाम लिया गया। हालांकि कुछ लोगों ने अरविंद केजरीवाल का भी नाम सुझाया लेकिन पार्टी ने इसे अलग कर दिया। केजरीवाल ने जैसे ही सीएम चेहरे के लिए भगवंत मान के नाम की घोषणा की, ढोल की थाप पर भगवंत मान के समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता नाचने लगे। केजरीवाल ने इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक लम्हा करार दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!