AAP का बड़ा ऐलान: चंडीगढ़ नगर निगम की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, BJP के भ्रष्टाचारी राज का करेंगे अंत : जरनैल सिंह

‘चंडीगढ़ में भी केजरीवाल’ मुहिम का किया आगाज

CHANDIGARH: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिसंबर में चंडीगढ़ नगर निगम के होने वाले चुनाव में सभी 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का आज बड़ा ऐलान कर दिया। पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, चंडीगढ़ के सीनियर AAP नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि AAP पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरेगी तथा AAP यहां एक बड़े पक्ष के तौर पर उभर रही है। AAP ने आज से ‘चंडीगढ़ में भी केजरीवाल’ मुहिम की शुरूआत भी कर दी।

प्रेस कांफ्रैंस के दौरान ‘चंडीगढ़ में भी केजरीवाल’ मुहिम की शुरुआत करते पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह, चंडीगढ़ के सीनियर AAP नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और प्रदीप छाबड़ा।

चंडीगढ़ में आज मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज के दौरान चंडीगढ़ में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिसको खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी ज़मीनी स्तर पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले लबे समय से आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में अपना संगठन खड़ा करने के लिए यत्नशील थी और अब संगठन लगभग पूरा हो चुका है, जिसको चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार और चंडीगढ़ में भाजपा का लोकसभा मैंबर होने के बावजूद केंद्र सरकार की तरफ़ से चंडीगढ़ को अनदेखा करके इस सुंदर शहर को गंदगी से भरा शहर बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों की लबे समय से चल रही मंगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिस कारण लोग अब यहां सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही चंडीगढ़ के लोगों के पास एक मात्र विकल्प है और वह इस बार ईमानदार लोगों को सत्ता में लाएंगे।

इस मौके पर AAP के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि किसी समय चंडीगढ़ उत्तर भारत में अपनी एक ख़ास जगह रखता था परंतु पिछले लबे समय से कांग्रेस और भाजपा ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं, जिस कारण साफ-सफाई से लेकर टैक्स और दुकानदारों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लबे समय तक चंडीगढ़ नगर निगम पर कज़ा रखा और लोक सभा चुनावों में भी कांग्रेस के पवन कुमार बंसल विजयी रहे परंतु उन्होंने आम शहरी की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्टाचार का जवाब चंडीगढ़ के लोग इस बार नगर निगम चुनाव में वोट की चोट से देंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!