चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू भाजपा में हुए शामिल

CHANDIGARH, 10 JANUARY: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 31 से पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू आज आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, सांसद किरण खेर व पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ आप कार्यकर्ता कुलबीर सिंह, मनप्रीत कुमार, पप्पू तथा अशोक कुमार ने भी आज भाजपा ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने उनका पार्टी का पटका व फूल माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल देश वासियों की सेवा में लगे रहते हैं । उनके नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है तथा पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की इन लोकहित योजनाओं से आकर्षित कर अनेक व्यक्ति आए दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं । इसी कड़ी में लखबीर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि पार्षद लखबीर सिंह के आने से पार्टी में मजबूती आएगी तथा उनको पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं और भाजपा के नेतृत्व में चंडीगढ़ में बहुत से विकास कार्य हुए हैं, इन्ही बातों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। हाल ही में राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने पर उन्हें बहुत खुशी हुई है जिससे उन्हें भाजपा में शामिल होने की और प्रेरणा मिली है।

सांसद किरण खेर व पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने भी उनके पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव हुकम चंद, अमित जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, रामवीर भट्टी, कैलाश चंद जैन, जगतार सिंह जग्गा, राज किशोर, वरिष्ठ उपमहापौर कंवर राणा, उपमहापौर हरजीत सिंह सभी पार्षद तथा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!