चंडीगढ़ में भाजपा को बड़ा झटकाः पूर्व मेयर केके आदिवाल के भाई अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा व मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान, कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास तेजी से लौट रहाः एचएस लक्की

CHANDIGARH, 8 AUGUST: चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब शहर के पूर्व भाजपा मेयर केवल कृष्ण आदिवाल के बड़े भाई अरुण कुमार आदिवाल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने अरुण कुमार आदिवाल व उनके समर्थकों का स्वागत किया तथा उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और निश्चित रूप से जीत भी दर्ज करेगी। लोगों का विश्वास कांग्रेस में तेजी से लौट रहा है, क्योंकि भाजपा व मोदी सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग परेशान है। लक्की ने कहा कि लोग अब कांग्रेस के शासनकाल को याद कर रहे हैं, जिसके खिलाफ भाजपा ने दुष्प्रचार करके लोगों को बरगलाया तथा झूठे वायदे करके सत्ता हासिल की। इसे महसूस करते हुए अन्य दलों के कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

लक्की ने कांग्रेस में शामिल हुए अरुण कुमार आदिवाल व उनके समर्थकों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर डोर टू डोर गार्बेज कलैक्शन सोसाइटी चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी बिजेंद्र डुलगच ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की को भरोसा दिलाया कि इस बार चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए वह तथा उनके समर्थक जी-जान से मेहनत करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!