चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पांचों जिलाध्यक्ष भी बदले

CHANDIGARH, 2 AUGUST: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में आज बड़ा फेरबदल हो गया। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को चंडीगढ़ के पांचों जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। साथ ही चंडीगढ़ प्रदेश इकाई की राजनीतिक मामलों की कमेटी का भी पुनर्गठन किया है। इसमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को भी जगह दी गई है।

बता दें कि पिछले दिनों चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुभाष चावला के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व डिप्टी मेयर हरमोहिंदर सिंह लक्की को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। चावला के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस के दो जिलाध्यक्षों ने भी इस्तीफा दे दिया था। इनमें मनीमाजरा जिलाध्यक्ष भी शामिल थे। अब नए अध्यक्ष एचएस लक्की की संस्तुति के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में नई नियुक्तियां की हैं।

देखिए: किसको क्या मिली नई जिम्मेदारी ?

error: Content can\\\'t be selected!!