सेक्टर-22 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का फूलों की वर्षा से किया गया स्वागत

वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता कुलबीर सिंह व हरजिंदर सिंह के घर हुई चुनावी बैठक में पहुंचे टंडन

CHANDIGARH, 20 APRIL: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता कुलबीर सिंह एवं हरजिंदर सिंह के सेक्टर-22 स्थित आवास पर आज एक बड़ी चुनावी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने संजय टंडन का फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह शुरू होने से पहले जगह-जगह चुनावी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में भाजपा के वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता कुलबीर सिंह एवं हरजिंदर सिंह के सेक्टर-22 स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व डिप्टी मेयर शीला फूल सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रमेश शर्मा निक्कू, भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रिंस भदूला, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-22 के अध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, सेक्टर-22 किरण सिनेमा मार्केट के प्रधान प्रवीण दुग्गल विशु, शास्त्री मार्केट सेक्टर-22 के प्रधान मुकेश गोयल, पूजा घई, राकेश उप्पल, अंशुल बजाज, सुनील पुरी अध्यक्ष लाफ्टर क्लब, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज फूल सिंह, कई कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं सैकड़ों महिलाएं और अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कुलबीर सिंह और हरजिंदर सिंह ने सभी लोगों से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने अपने संबोधन में लोगों को मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भाजपा के शासन के दौरान चंडीगढ़ में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। साथ ही कहा कि चंडीगढ़ के विकास को नए आयाम देने और भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने के लिए अबकी बार भाजपा को चार सौ पार सीटें जिताना बहुत जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ की जनता भाजपा की चार सौ पार सीटों में चंडीगढ़ लोकसभा सीट को नंबर वन बनाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!