प्रशासक से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, प्रॉपर्टी टैक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग की

CHANDIGARH, 21 APRIL: भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात कर प्रॉपर्टी टैक्स में की गई तीन गुना वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मलहोत्रा, मेयर हरप्रीत कौर और सभी पार्षद शामिल थे।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह टैक्स वृद्धि आम नागरिकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल रही है। इसकी पुनः समीक्षा की आवश्यकता है। टैक्स वृद्धि जनसामान्य की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं की गई है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!