BJP ने मंडल अध्यक्षों के साथ नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में जिला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अध्यक्ष डॉ. नरेश पांचाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें जिले के सभी Bjp मंडलों और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों से सम्बंधित कार्यक्रमों पर Bjp जिला प्रभारी अमित राणा की विशेष उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रभारी द्वारा जिला महासचिव, जिला महिला, युवा मोर्चा एवं ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्षों एवं सभी मंडल अध्यक्षों को दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया।

इस बैठक में जिला महासचिव राजेश अरोड़ा, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनम वर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक माधव, ओ.बी.सी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिल्लू, मंडल नंबर-19 के अध्यक्ष बजिंदर सूद, मंडल नंबर-20 के अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान, मंडल नंबर-21 के अध्यक्ष अवि भसीन, मंडल नंबर- 22 के अध्यक्ष दीपक शर्मा, मंडल नंबर-33 के अध्यक्ष रोहित शर्मा एवं मंडल नंबर-34 की अध्यक्ष मीना चड्ढ़ा उपस्थित रहीं।

error: Content can\\\'t be selected!!