भाजपा ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीट तय की, यहां देखें 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

NEW DELHI, 2 MARCH: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 लोकसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में है। तावड़े ने बताया कि 195 में 28 महिला उम्मीदवार हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं। आज उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, अरुणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1, त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट पर भाजपा उम्मीदवार घोषित किए गए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव लड़ेंगी। राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के 195 उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें 👇

error: Content can\\\'t be selected!!