भाजपा सरकार ने पेश किया देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट, केंद्रीय वित्त मंत्री को बधाईः कैलाश जैन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति के बावजूद किसी प्रकार के कर में वृद्धि न किए जाने पर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं। आज पेश किया गया बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।

जैन ने कहा कि आयकर रिटर्न को 2 वर्षों तक सुधारने की व्यवस्था की गई है, जो ऐतिहासिक कदम है। सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के लिए एएमटी को घटाया गया है। राज्य सरकारी कर्मचारियों के वेतन का 14% तक एनपीएस में योगदान कर सकेंगे। 400 स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन भारत में बनेंगी। डेढ़ लाख डाकघरों में कोर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। पीएम आवास योजना के लिए 48000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाना और तीन लाख नए रोजगार का सृजन किए जाने का प्रावधान आदि बजट की कुछ ऐसी विशेषताएं हैं जिनसे देश तरक्की करेगा तथा विकास के नए रास्ते खुलेंगे। कैलाश जैन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अलावा स्टार्टअप इंडिया का भी विशेष ख्याल रखा गया है। कुल मिलाकर देश के विकास का बजट है। एक संतुलित और दूरदर्शी सोच वाला बजट है।

error: Content can\\\'t be selected!!