कोविड-19 टीकाकरण की आड़ में भाजपा कर रही अपना प्रचार, सरकारी डिस्पेंसरी में लगाए पार्टी के झंडे, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति, जानिए क्या कहा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कोविड-19 टीकाकरण की आड़ में शहर में अपना प्रचार कर रही है और इसके लिए सरकारी इमारतों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन भाजपा के दबाव में काम कर रहा चंडीगढ़ प्रशासन यह सब देखकर भी अपनी आंखें बंद किए बैठा है। यह आरोप लगाया है चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने।

आपदा में अपने लिए अवसर ढूंढ रही भाजपा: हरमेल केसरी

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हरमेल केसरी ने कोविड-19 टीकाकरण की आड़ में भाजपा के प्रचार और इसके लिए सरकारी इमारत के इस्तेमाल के फोटो मीडिया को जारी करते हुए भाजपा की इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। हरमेल केसरी ने कहा कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने शहर में कोरोना टीकाकारण अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने में प्रशासन की मदद करने के लिए अपनी मुहिम शुरू करने का ऐलान किया था। इसके तहत सीनियर सिटीजंस (बुजुर्गों) को वैक्सीन लगवाने के लिए घर से टीकाकरण केंद्र तक लाने और ले जाने की बात कही गई लेकिन भाजपा मदद के नाम पर अपने प्रचार में जुट गई है। इससे भाजपा की मंशा की पोल खुल गई है। भाजपा कोई मदद नहीं, बल्कि शहर में अपने खिसक रहे जनाधार को देखते हुए कोरोनाकाल की आपदा में अपने लिए अवसर ढूंढ रही है और टीकाकरण का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

शहर की जनता ने नकार दिया भाजपा को

कांग्रेस प्रवक्ता हरमेल केसरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जब सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगवाने के लिए उन्हें घर से लाने निकले तो चंडीगढ़ भाजपा को शहर की जनता ने नकार दिया। ऐसे में अब चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ओच्छी राजनीति पर उतर आई है। हरमेल केसरी ने कहा कि सरकारी डिस्पेंसरियों में किसी भी राजनीतिक दल के झंडे लगाना कानून के खिलाफ है। फिर भी भाजपा ने वहां अपने झंडे लगा दिए हैं और प्रशासन आंखें मूंदकर भाजपा के हाथ की कठपुतली बना हुआ है।

error: Content can\\\'t be selected!!