भाजपा ने सेक्टर-28 में चलाया स्वच्छता अभियान, मेयर ने सभी समस्याएं हल करने के दिए निर्देश

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत आज वार्ड 10 के सेक्टर 28 में जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर महापौर रवि कांत शर्मा, पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, स्वच्छ भारत अभियान विभाग के संयोजक नरिंदर चौधरी, विजय राणा, विकास गुगनानी, पावी गुलाटी, मुकेश चनालिया, गौरव ठाकुर, वैभव गुप्ता, परमजीत  सिंह, बिमला राणा, विजय डोगरा, सुरभि ठाकुर, वीरेंदर राणा, जयंत डोगरा आदि उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने महापौर रविकांत शर्मा तथा पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली को ग्रीन बेल्ट और पार्कों में बढ़ी हुई घास, पार्कों में टूटे झूले और बेंच जैसी समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर महापौर ने उपस्थित निगम अधिकारीयों को अगले एक सप्ताह में सभी समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए और कहा कि एक सप्ताह के पश्चात पुनः निरीक्षण किया जायेगा।  इसके अतिरिक्त पिछले काफी समय से घरों के आसपास बढ़े हुए वृक्षों की कटाई-छंटाई भी की गई।

स्थानीय निवासियों ने महापौर रविकांत शर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं आकर समाधान करवाया।

error: Content can\\\'t be selected!!