केशो राम वेलफेयर एसोसिएशन संग भाजपा नेता संजय टंडन ने राहगीरों के लिए की चाय-पकौड़ों की सेवा

CHANDIGARH, 1 JANUARY: नववर्ष 2024 के पहले दिन कड़कड़ाती ठंड के बीच चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने पहले सुबह-सुबह राहगीरों के लिए चाय पकौड़ों की सेवा की। फिर देर शाम जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए।

दरअसल, संजय टंडन आज सुबह पहले सेक्टर-45, केशो राम वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ठिठुरन भरे मौसम में आवाजाही करने वाले राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को चाय-पकौड़ों का लंगर वितरित किया। साथ ही लोगों से बातचीत कर उनका सकुशल जाना और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

कंपकंपाती ठंड में गर्म चाय-पकौड़ों की लंगर सेवा पर लोगों ने भाजपा नेता संजय टंडन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रकट किया। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने संजय टंडन के साथ अपनी समस्याएं भी सांझा की तो उन्होंने लोगों को अति शीघ्र विचार कर समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा नेता संजय टंडन के साथ बलजिंदर सिंह गुजराल, अमरजीत सिंह गुजराल, जिला अध्यक्ष नरेश पांचाल, भूपेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा निक्कू, मंडल महासचिव एलडी शर्मा और पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए

भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय वाल्मिकि न्याय पंचायत द्वारा सावन लहरी के सहयोग से आज शाम कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद महिलाओं को कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा नेता संजय टंडन के साथ प्रदेश भाजपा सचिव देवी सिंह, राष्ट्रीय अल्पसंखयक मोर्चा सदस्य खुर्शीद अहमद, पूर्व पार्षद भरत कुमार, विक्की शेरा और अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कंपकंपाती ठंड के बीच कंबल मिलने की राहत से जरूरतमंद महिलाओं ने भाजपा नेता संजय टंडन को धन्यवाद प्रकट कर खुशी प्रकट की।

error: Content can\\\'t be selected!!