भाजपा नेता संजय टंडन ने रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री से की मुलाकात, दोस्ती के सफर को किया सांझा

CHANDIGARH, 12 FEBRUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज भारत सरकार के रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री दोस्त अजय भट्ट से शिष्टाचार मुलाकात की। अजय भट्ट आज चंडीगढ़ की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान बीएसएफ कमांड कार्यालय 3बीआरडी चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान भाजपा नेता संजय टंडन ने उनके साथ अपनी दोस्ती के सफर को साझा किया। साथ ही उन पलों को भी स्मरण किया, जिन्हें दोनों ने एक साथ यादगार बनाया।

इस मुलाकात के दौरान रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा नेता संजय टंडन को उनके राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी `ऑल द बेस्ट’ कहा। इस अवसर पर भाजपा नेता हीरा नेगी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, यशोदा कोश्यारी, डीएस रावत, सुरेश गिरी और नीरज सेमवाल भी उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!