संजय टंडन धनास, मलोया, सेक्टर-37,सेक्टर-18, 23 और सेक्टर-17 में आयोजित राम भजन-कीर्तन सभाओं, शोभायात्रा और कार सेवकों के सम्मान कार्यक्रम में भी पहुंचे
CHANDIGARH, 21 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज शहर में अलग-अलग जगहों पर आयोजित आधा दर्जन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। संजय टंडन श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष्य में आज शहर के मुस्लिम समुदाय द्वारा धनास में निकाली गई विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इस ऐतिहासिक दिवस के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उनके साथ ताहिर, तनवीर अहमद, नजमा खान, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, स्वराज, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेता संजय टंडन ने आज ही सेक्टर-18/सी के राधाकृष्ण मंदिर में 14 जनवरी से बनाए जा रहे देसी घी के 108 क्विंटल लड्डुओं को लोगों में बांटने के लिए गाड़ियों में लोड करवाया, ताकि उन्हें श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस, 22 जनवरी को बांटा जा सके। देसी घी के यह लड्डू 40 कारीगरों के सहयोग से तैयार कराए गए हैं, जिन्हें आज पांच-पांच किलो के डिब्बों में रखकर

