CHANDIGARH, 3 JANUARY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पेंशन की मांग पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और उनके सलाहकार को पत्र लिखा है।
भाजपा नेता संजय टंडन ने अपने पत्र में चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित का ध्यान सीएचबी में 1 जनवरी 2004 से पहले भर्ती कर्मचारियों के पेंशन मामले पर आकृष्ट किया है। उन्होंने इस पत्र में स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2004 के बाद CHB में भर्ती कर्मचारी नई पेंशन स्कीम के दायरे में हैं। जबकि इस समय सीमा से पहले भर्ती हुए कर्मचारी न तो नई पेंशन स्कीम (NPS) के दायरे में हैं और न ही उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) का फायदा मिलेगा। ऐसे में पुराने कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद रोजाना के खर्च निकाल पाना बड़ी परेशानी है। वही चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड स्वायत्त (ऑटोनॉमस) बॉडी होने के कारण पहले ही उनकी पेंशन का प्रावधान तैयार कर चुका है।

