भाजपा ने प्रेम कौशिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया, नए पदाधिकारियों की भी घोषणा

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। कौशिक को इसके अतिरिक्त भाजपा चंडीगढ़ द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान का भी प्रभारी बनाया गया है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि प्रेम कौशिक पार्टी के साथ काफी समय से जुड़े हुए हैं और इससे पूर्व वह प्रदेश महामंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इस बीच, पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमजद ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।

ये बनाए गए पदाधिकारी

उन्होंने चांद मियां, गुरदेव सिंह, अयूब खान, डॉ.जरीन फातिमा, तनवीर अहमद को उपाध्यक्ष, अनिल मसीह और अनवर अहमद को महासचिव, इस्तेखार अहमद, शमशाद अहमद, एम.डी. यूनुस, एम.डी. अहमद को सचिव, जावेद अंसारी को कार्यालय सचिव, रईस अहमद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमजद ने बताया कि महासचिवअनिल मसीह और अनवर अहमद पहले भी अल्पसंख्यक मोर्चे में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। अनिल मसीह चर्च से मिलकर समाज सेवा कर रहे हैं और अनवर अहमद मुस्लिम समाज की सेवा कर रहे हैं।

अरुण सूद ने दी बधाई

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा समय-समय पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता आ रहा है। इन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक सुदृढ़ होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!