चंडीगढ़ में भाजपा मेडिकल सैल ने मनाया डॉक्टर्स-डे, संजय टंडन की मौजूदगी में चिकित्सकों ने काटा केक

doctors day celebrated CHANDIGARH, 1 JULY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के मेडिकल सैल ने आज सेक्टर-22 स्थित सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर्स-डे मनाया। इस कार्यक्रम में भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी एवं चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उनके साथ भाजपा के रानी झांसी बाई के जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, भाजपा मेडिकल सैल के संयोजक प्रिंस बंदुला, सह-संयोजक डॉ. आरएस बेदी, डॉ. आलोक आहूजा, डॉ. संजीव भाटिया, रवि रावत, दीपांशु सूद, श्यामल बिस्वास, तरुण, तपस सरकार आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर संजय टंडन ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स-डे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स ही हैं, जो इंसान की जान बचाते हैं और उनके चेहरे पर हमेशा खुशी देखी जाती है। इसलिए चिकित्सकों को धरती पर भगवान के समान माना गया है। टंडन ने कहा कि डाक्टर्स-डे, डॉ. बिदान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है। वह एक प्रतिष्ठित चिकित्सक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सर्जन थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हो गया था। भाजपा मेडिकल सैल के संयोजक प्रिंस बंदुला ने डॉक्टर्स का जेनेरिक दवाइयां, जो कि जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90% सस्ती मिलती हैं, मरीजों को लिखने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में सेक्टर-22 के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने केक काटकर डॉक्टर्स-डे मनाया।

error: Content can\\\'t be selected!!